फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्ननास्टिक : दूसरे दिन गोरखपुर और आगरा के खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक/बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन गोरखपुर मंडल, आगरा और स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

बालक वर्ग पोमेल हॉर्स में आगरा के शवाब अली पहले, गुरुप्रीत राठी दूसरे और आजमगढ़ के अभिनंदन चौहान तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग रिंग्स में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के देव अहिरवार पहले, आगरा के लक्ष्य राठी दूसरे और गोरखपुर मंडल के अरुण तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग वॉल्ट में मेरठ के अंकुर पहले, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के पीयूष कुमार दूसरे और गोरखपुर मंडल के शिवराज निषाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग के वॉल्ट में गोरखपुर की पूनम ने पहला, कविता ने दूसरा और मेरठ की आराध्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग अनइवन बार्स में गोरखपुर की पूनम ने पहले, आगरा की श्रद्धा यादव दूसरे और लखनऊ की आद्या तीसरे स्थान पर रहीं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन समारोह शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ होगा। इस अवसर पर कोच सीमा विश्वकर्मा, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें