फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : टेक्निकल ब्लास्टर ने जीता उद्घाटन मुकाबला

विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में इंजीनियर प्रीमियर लीग सीजन-2 का शुभारंभ के दौरान ​कुलपति प्रो. पूनम ट
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) की ओर से इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीजन-2 का बृहस्पतिवार को आगाज हो गया। उद्घाटन मुकाबले में टेक्निकल ब्लास्टर ने एमई वारियर को 32 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन


डीडीयू के नए ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता के पहले मैच में टेक्निकल ब्लास्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 110 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमई वॉरियर की टीम 78 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में
दूसरे मैच में थंडर स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में छह विकेट खोकर 74 रन बनाए। फाइनल वारियर्स ने 4.5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 78 रन बनाकर मैच जीत लिया। तीसरे मैच में द एलीट इलेवन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में 40 रन पर ही सिमट गई। क्वांटम हिटर्स ने मात्र दो ओवर में ही बिना कोई विकेट खोए 43 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि यातायात निरीक्षक रामवृक्ष यादव, प्रो. हिमांशु पांडेय, प्रो. एसएन तिवारी, डॉ. राजीव रंजन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें