फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार: किन्नरों के लिए लगा प्रदेश का पहला कैंप, 110 लोगों को लगा टीका

Fri, 30 Jul 2021 03:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

ऐसा कैंप प्रदेश में पहली बार लगा है। इस कैंप में 110 थर्ड जेंडर के सदस्य को टीका लगा। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरगावां के प्रभारी डॉ. धनंजय कुशवाहा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार, पवन कुमार, प्रेमलता मिश्रा और रागिनी राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकता सेवा संस्थान की पहल पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किन्नरों को कोविड का टीका लगाया गया। संस्था के सचिव वीरेंद्र राज ने बताया ने कि टीका लगवाने के बाद किन्नरों में उत्साह दिखा। उन्होंने फैसला लिया है कि वह लोगों को कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूक करेंगी। इस दौरान कासिम, अमन, साजिद, निशा, गोल्डी, सौम्या, रानी, खुशी, तराना आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन


ऐसा कैंप प्रदेश में पहली बार लगा है। इस कैंप में 110 थर्ड जेंडर के सदस्य को टीका लगा। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरगावां के प्रभारी डॉ. धनंजय कुशवाहा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार, पवन कुमार, प्रेमलता मिश्रा और रागिनी राय मौजूद रहे। यह टीकाकरण कैंप सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। सुबह से ही चरगांवा के सेमरा नंबर एक स्थित एकता सेवा संस्थान के कार्यालय पर थर्ड जेंडर के सदस्य जुटने लगे थे। इन सदस्यों ने इनमें कुछ सदस्य देवरिया व संतकबीरनगर से भी आए थे।

थर्ड जेंडर की जागरूकता के लिए काम कर रही एकता सेवा संस्थान के सचिव वीरेंद्र राज ने बताया कि यह अपनी तरह का अनोखा कैंप है। ऐसा कैंप अब तक प्रदेश में कहीं नहीं लगा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से समुदाय के सदस्य संस्थान से संपर्क कर रहे हैं। वह टीका लगवाना चाहते हैं गोरखपुर से इसकी शुरुआत हुई है। अब कई जिलों में ऐसे कैंप आयोजित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें