दर्शकों को प्रभावित करने के लिए राजकीय बौद्ध संग्रहालय की वीथिकाओं के आधुनिकीकरण का कार्य पहले से चल रहा है। इसके लिए शासन ने संग्रहालय को दो किश्त में 15 करोड़ रुपये दिए हैं। संग्रहालय प्रशासन के मुताबिक यह कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही लोग संग्रहालय में मौजूद पुरातन संपदाओं को करीब से देख सकेंगे।
शहर को जल्द मिलेगा गौरव संग्रहालय
पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को गौरव का अहसास कराने के लिए सिविल लाइंस में पुलिस लाइंस के सामने गौरव संग्रहालय होने जा रहा है। 1.6 एकड़ क्षेत्र में तीन तल में बनने वाले इस संग्रहालय की अनुमानित लागत 24.5 करोड़ रुपये है। गौरव संग्रहालय का भवन स्थानीय कला, संस्कृति, वास्तुकला, शिल्प, सौंदर्य को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।