फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध और नवाचार से बनाएं पहचान : प्रो. पूनम टंडन

विज्ञापन
सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन, सम्मान
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि प्रत्येक संस्थान अपने शोध और नवाचार से जाना जाता है। इस क्षेत्र में और पहचान बनाने की जरूरत है। वह मंगलवार को सेंट एंड्रयूज कॉलेज के 126वें स्थापना दिवस पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप आगे आएं और प्रगति करें। महिलाओं के लिए आज हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। स्वागत प्राचार्य प्रो. एसडी राजकुमार ने किया। संचालन प्रो. एसडी शर्मा व प्रो. दीपक सिंह ने किया।
इस अवसर पर वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं, विश्वविद्यालयी परीक्षा में सर्वोच्च स्थान पाने वाले विद्यार्थियों व एनएसएस, रोवर्स-रेंजर्स व एनसीसी कैडेट्स को प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मौके पर प्रो. सुशील राय, प्रो. सीपी गुप्ता, प्रो. रवींद्र आनंद, प्रो. एके सिंह, प्रो. आरएन सैमुएल, प्रो. सुभाष पीडी, प्रो. राहुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें