फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ए-क्लास विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए लंबा इंतजार, एसएसपी ने किया निरीक्षण

Tue, 25 Feb 2020 08:54 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • सीएमओ के साथ पहुंचे एसएसपी ने किया निरीक्षण, बजट की जानकारी ली
  • आज होगी बैठक, पहले चरण में बी-ब्लास का प्रयोगशाला शुरू करने पर विचार
विज्ञापन
निर्माणाधीन विधि विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण करते एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अस्पताल के सामने बन रहे विधि विज्ञान प्रयोगशाला का सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी के साथ मंगलवार को निरीक्षण करने एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने उसके बजट के बारे में भी जानकारी ली। कार्यदाई संस्था के देवेंद्र सिंह सिंह ने बताया कि आधा से ज्यादा बजट मिल गया है, लेकिन मौजूदा समय में प्रयोग शाला ए क्लास को हो गया है। उसकी कुल लागत करीब 68 करोड़ रुपये हो गई है। ए-क्लास विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा। एसएसपी ने पहले चरण में बी-ब्लास का प्रयोगशाला शुरू करने पर विचार करने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी को बताया गया कि ए-क्लास का बनाने वाला विधि विज्ञान प्रयोगशाला ग्राउंड फ्लोर के साथ छह मंजिला बनेगा। उसके लिए शासन ने बजट बढ़ाते हुए 33 करोड़ की जगह 68 करोड़ कर दिया है। इस पर उन्होंने बी क्लास बनने वाले बजट के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि करीब 20 करोड़ से ज्यादा बजट मिल गया है। बाकी बजट का इंतजार है।

एसएसपी ने शासन को रिपोर्ट देने की बात कही। साथ ही बुधवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लोगों के साथ बैठक करने के लिए कहा है। कहा कि पहले चरण में बी क्लास विधि प्रयोगशाला की शुरुआत की जाएगी। इसमें 80 से ज्यादा कर्मी रहेंगे। इस दौरान उनके साथ एसआई डॉ. एके सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें