- बांसगांव के आकाश मिश्रा व बेलीपार के मिंटू प्रसाद पर दस-दस हजार का इनाम
- शाहपुर के विमलेश चौहान और बड़हलगंज के किन्नर मिट्टू पर पांच-पांच हजार का इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिले के विभिन्न थानों में केस दर्ज होने के बाद लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने इनाम घोषित किया है। इनाम घोषित होने वाले अभियुक्तों में बांसगांव, बेलीपार, शाहपुर और बड़हलगंज थाने के वांछित शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बेलीपार थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चले रहे कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी क्षेत्र के सरिसवां निवासी मिंटू प्रसाद और बांसगांव थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित सिकरीगंज क्षेत्र के अलावलपुर निवासी आकाश मिश्रा पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं शाहपुर थाने से लूट में वर्ष 2022 से वांछित चल रहे पिपराइच क्षेत्र के खुटहा निवासी विमलेश चौहान और बड़हलगंज थाने वर्ष 2022 से डकैती में वांछित चल रहे गगहा क्षेत्र के जीवकर निवासी किन्नर मिट्ठू पर पांच-पांच हजार रुपये का गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है।