फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडो-नेपाल बॉर्डर: नेपाली लड़की को नौकरी का झूठा बहाना देकर मुंबई ले जा रहे थे तस्कर, एसएसबी ने छुड़ाया

Tue, 23 Mar 2021 04:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

  • एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने देर शाम पकड़ा
  • पूछताछ के बाद नेपाल को पुलिस को किया गया सुपुर्द
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल सीमा पर मानव तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार तस्कर नेपाली लड़कियों को अच्छा रोजगार दिलाने का झांसा देकर उन्हें बेचने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार देर शाम एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने सीमा पार करते हुए एक नेपाली लड़की (16) को तस्कर के चंगुल से छुड़ाया गया। पूछताछ करने के बाद नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


एसएसबी 43वीं वाहिनी कार्यवाहक कमांडेंट फिलेम मगलंबा सिंह के मुताबिक सोमवार देर शाम सीमा चौकी खुनुवां के जवान गश्त पर थे। इसी बीच एक संदिग्ध लड़की और एक व्यक्ति सीमापार करते हुए दिखे। संदेह होने के बाद पूछताछ की गई तो पता चला की अज्ञात मानव तस्कर नेपाली लड़की को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर नेपाल से भारत के शहर मुंबई ले कर जाना चाह रहा था।

इसके बाद पीड़ित लड़की को मानव सेवा संस्थान भारतीय व नेपाल और नेपाल पुलिस की उपस्थिति में नेपाल पुलिस चौकी मर्यादपुर थाना तौलिहवा नेपाल को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


कार्यवाहक कमांडेंट फिलेम मगलंबा सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में मानव तस्करी के मामलों पर सशस्त्र सीमा बल के द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। जिससे किसी भी गरीब परिवारों के बच्चों और लड़कियों को मानव तस्करी में संलिप्त व्यक्ति, नौकरी, शादी व प्यार का झांसा देकर तथा बहला फुसला कर नेपाल से भारत या भारत से नेपाल तस्करी न कर पाए और उनका शोषण न हो सकें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें