भारत नेपाल सीमा सोनौली पगडंडी से होकर श्याम काट बगीचे के निकट एसएसबी और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक नेपाली नागरिक के पास मादक पदार्थ चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक बरामद चरस की कीमत दो करोड़ रुपए है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह सोनौली चौकी प्रभारी अशोक कुमार और एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट संजय प्रसाद टीम के साथ गस्त कर रहे थे। इसी दौरान श्याम काट बगीचे की तरफ एक युवक नेपाल से आते दिखाई दिया।
युवक को जवानों ने पकड़ लिया और जांच में युवक के पास छह किलो, सौ ग्राम चरस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सोम बहादुर निवासी तिलोत्तमा नगर मंगलपुरा रुपनदेही नेपाल बताया। उसने बताया कि वह चरस लेकर दिल्ली जा रहा था। कोतवाल आसुतोष कुमार सिंह ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।