ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सहजनवां अनुज मलिक ने मसाला फैक्ट्री को सीज किया।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सहजनवां अनुज मलिक के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को गीडा स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारा। वहां उत्तर प्रदेश के लिए जारी खाद्य लाइसेंस पर नेपाल के लिए मसाले तैयार हो रहे थे।
टीम ने फैक्ट्री संचालक को नोटिस देकर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के साथ ही मौके से बरामद 8.60 क्विंटल हल्दी और 3.40 क्विंटल लाल मिर्च पाउडर सीज कर दिया। विभाग के मुताबिक, बाजार में इसकी कीमत करीब 1.01 लाख रुपये आंकी गई है।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को शिकायत मिली थी कि गीडा सेक्टर 13 में संचालित एएस फूड्स एंड बीवरेजेस द्वारा राज्य के लिए जारी खाद्य लाइसेंस पर नेपाल के लिए मसाले बनाकर भेजे जाते हैं। सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिमा त्रिपाठी और तहसीलदार को मौके पर जाकर कार्रवाई का निर्देश दिया था। जब टीम पहुंची तो फैक्ट्री में दो सौ ग्राम के हल्दी पाउडर और 100 ग्राम के लाल मिर्च पाउडर के पैक किए हुए पैकेट मिले।