माफिया पर कार्रवाई होगी तेज : एसपी
देवरिया। नवागत पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बुधवार को पुलिस लाइंस स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजना उनकी प्राथमिकता होगी। थाने पहुंचने वाले सभी फरियादियों की बात को गंभीरता से सुनी जाएगी। माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब व पशुओं की तस्करी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सड़क पर ट्रक व अन्य वाहनों के खड़े होने से हादसे की आशंका का प्रकरण संज्ञान में दिया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण को दिखवाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्लास्टिक के डिब्बे में शिकायती पत्रों को जमा करने का मामला संज्ञान में लाया गया। उन्हें अवगत कराया गया कि कोरोना काल में संक्रमण को रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई थी। जो अब भी लागू है। इसके कारण आम जनता की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हो पा रही है।