फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तेज रफ्तार ट्रक ने दो वर्षीय बच्ची को कुचला, तीन घंटे तक सड़क जाम

Wed, 05 Aug 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बेलीपार इलाके का मामला, ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा, भारी वाहनों पर रोक की उठी मांग
विज्ञापन

कसिहार (गोरखपुर)। बेलीपार थाना क्षेत्र के कसिहार-मलाव मार्ग पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्ची सृष्टि की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची का शव सड़क पर रखकर करीब तीन घंटे तक कसिहार-मलाव मार्ग जाम रखा। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
जानकारी के अनुसार, मलांव गांव के चौराहे पर शाम करीब छह बजे बालू खाली कर चंदा घाट की ओर से लौट रहा खाली ट्रक घर के सामने खेल रही सृष्टि पुत्री गौतम मौर्य को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में बच्ची की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसे वाहन समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन

घटना से नाराज ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान मुकुंद नारायण सेवक पांडेय के नेतृत्व में शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और कसिहार-मलाव मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।
बाद में एसडीएम बांसगांव मलखान सिंह और सीओ अनुज कुमार सिंह ने ग्रामीणों से वार्ता की। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। एसडीएम ने पोस्टमार्टम से पहले मार्ग पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए बैरियर लगाने और अन्य मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद रात करीब नौ बजे ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन



मामले में आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है। ट्रक को भी कब्जे में लिया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- दिनेश पुरी, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें