सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू होने के बाद इंटेसिव केयर यूनिट (आईसीयू) की सेवा भी शुरू की जाएगी। इसके लिए 50 बेड होगा। पीजी के 33 सीटों के मिलने के बाद इमरजेंसी सेवा का भी विस्तार करने की योजना है। नए वार्ड और ऑपरेशन थियेटर भी शुरू होंगे।
एम्स मीडिया प्रभारी पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि एम्स में अगले माह से सुपर स्पेशियलिटी विभाग में न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विभागों के डॉक्टर मिल जाएंगे। न्यूरो मेडिसिन और गेस्ट्रोलॉजी के डॉक्टर मिल गए हैं। इसके बाद आईसीयू के बेड बढ़ाए जाएंगे। एम्स में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।