फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर-जोधपुर और तिरुपति-छपरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें गोरखपुर से जोधपुर और तिरुपति से वाया गोरखपुर-छपरा के लिए चलाई जाएंगी।
विज्ञापन




04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 21 मई से 09 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को जोधपुर से शाम 4:15 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर रात 8:50 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 04830 गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल 22 मई से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से रात 11:25 बजे दूसरे दिन जोधपुर देर रात 03:00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


07443 तिरूपति-छपरा ग्रीष्मकालीन स्पेशल 07 मई को तिरूपति से रात 11:55 बजे चलेगी और तीसरे दिन गोरखपुर से देर रात 03:55 बजे छूटकर छपरा चौथे दिन सुबह 07:45 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 07444 छपरा-तिरूपति स्पेशल 12 मई को छपरा से सुबह 05:00 बजे चलेगी और गोरखपुर से सुबह 08:30 बजे छूटकर तीसरे दिन तिरूपति दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें