मुंबई से गोरखपुर तक रेलवे प्रशासन की तरफ से विशेष वातानुकूलित रेलगाड़ी 25 अप्रैल से 20 जून तक चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन की तरफ से जारी सूचना के अनुसार ट्रेन नंबर 01115/01116 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस वातानुकूलित साप्ताहिक विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 25 अप्रैल से 20 जून तक (02 मई एवं 06 जून को छोड़कर ) प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। इस ट्रेन का संचालन गोरखपुर से 27 अप्रैल से 22 जून तक ( 03 मई एवं 07 जून को छोड़कर) प्रत्येक बुधवार को सात फेरों के लिए किया जाएगा।
01115 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 25 अप्रैल, मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 02:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 01116 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 27 अप्रैल से 22 जून ( 03 मई एवं 07 जून को छोड़कर) तक प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से सुबह 06:15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस 14:40 बजे पहुंचेगी।