फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 22 जनवरी को गोरखपुर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी रहेगी निरस्त

Thu, 19 Jan 2023 04:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल स्थित सनेहवाल स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण 18 जनवरी को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल तथा 20 जनवरी को न्यू जलपाईगुड़ी से प्रस्थान करने वाली 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने 05301 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 22 जनवरी को गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस तक के लिए चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

05301 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 22 जनवरी को गोरखपुर से सुबह 08.30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, कन्नौज, फर्रूखाबाद, कासगंज, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर दूसरे दिन कोटा,  रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली से छूटकर बांद्रा टर्मिनस शाम 4.25 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 22 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाए जाएंगे।

अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी निरस्त रहेगी
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल स्थित सनेहवाल स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण 18 जनवरी को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल तथा 20 जनवरी को न्यू जलपाईगुड़ी से प्रस्थान करने वाली 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें