फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पर दुश्मन की नापाक आहट को पहचान लेगा विशेष जूता, जानिए क्या है इसकी खासियत

Mon, 11 Jan 2021 03:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
युवा वैज्ञानिक श्याम चौरसिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
वाराणसी के युवा वैज्ञानिक श्याम चौरसिया ने सरहद की सुरक्षा में लगे सैनिकों की मदद के लिए विशेष जूता तैयार किया है। यह 20 किलोमीटर के दायरे में दुश्मन की घुसपैठ की सूचना अलार्म बजाकर भारतीय सैनिकों को देगा और उन्हें सचेत करेगा। इस दौरान अलार्म और वाइब्रेटर लगातार घुसपैठियों की आहट की सूचना सैनिकों को प्रदान करेगा।
विज्ञापन

 
गोरखपुर महोत्सव के दौरान क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से चंपा देवी पार्क में लगने वाली इनोवेटरों की प्रदर्शनी में श्याम का यह आविष्कार आकर्षण का केंद्र होगा। अमर उजाला संवाददाता से फोन पर हुई वार्ता में श्याम ने बताया कि रेडियो फ्रिक्वेंसी और मोबाइल नेटवर्क पर काम करने वाले इस जूते में रबड़ और स्टील प्लेट का इस्तेमाल किया गया है। इसका सोलर चार्जिंग सिस्टम ठंड में जवानों के पैरों में हीटर का काम करेगा।

श्याम ने बताया कि लेसर ह्यूमन सेंसर की रेंज में जैसे ही कोई हलचल होती है या लेसर सेंसर ब्रेक होता है तो ये सेंसर एक्टिवेट हो जाता है। इससे जूते में लगे रेडियो सर्किट को एक सिग्नल मिल जाता है। यह जूते में लगे अलार्म और लाइट को एक्टिव कर देता है, जिससे सरहद पर तैनात सैनिक अलर्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चंपा देवी पार्क में वैज्ञानिक प्रतिभाओं से होगा परिचय

श्याम ने बताया कि अपने इनोवेशन को तैयार करने में वो अक्सर वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय से सलाह लेते हैं। गोरखपुर महोत्सव में अपने नए इनोवेशन को प्रदर्शित करने के लिए वे बेहद उत्सुक हैं।

इस्तेमाल किये गए पार्ट्स : स्टील की चादर, एलईडी लाइट, सोलर प्लेट पांच वोल्ट, रेडियो सर्किट, स्विचेस, इलेक्ट्रॉनिक ट्रिगर, वाइब्रेशन मोटर।

क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय ने बताया कि गोरखपुर महोत्सव के तहत 11-12 जनवरी को चंपा देवी पार्क में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मंडल के मेधावी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। दूसरी तरफ नवोन्मेषक एवं नव प्रवर्तन से युवा नई तकनीक का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सदर सांसद रवि किशन शुक्ला करेंगे। इस दौरान टेलीस्कोप के माध्यम से आकाश दर्शन के साथ-साथ विज्ञान पर आधारित जादू प्रदर्शन, बैट्री चलित ट्रैक्टर, स्पेशल ऑप्टिकल लेंस जैसी नई तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। 12 जनवरी को मॉडल, नाटक, क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें