राजेंद्रनगर की उमा चंद्र उपाध्याय को बागवानी से बेहद लगाव है। बड़े बेटे चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ उपाध्याय और छोटे बेटे व्यवसायी डॉ. अभिजीत उपाध्याय के साथ रहने वाली उमा ने घर में 500 स्क्वायर फीट में सुंदर लॉन तैयार किया है। टैरेंस और पोर्टिको में भी करीब तीन सौ गमले लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पौधों की देखभाल बच्चों की ही तरह करती हैं। अमरूद, जामुन, बसंत मासी, क्रिसमस ट्री, जावेरिया, बेला, जुही, क्रोटन, पॉम ट्री आदि उनके गार्डेन की शोभा बढ़ाते हैं।
शारदा सिनेमा के मालिक और गोला बाजार के रहने वाले प्रवीण तिवारी ने घर में 1200 स्क्वायर फीट में टैरेस गार्डेन तैयार किया है। बालकनी को भी मिट्टी के घड़ों, सुराही और हैंगिग फ्लावर पॉट से सजाया है। बोगेनवेलिया, रेन लिली, साइकस, सन ऑफ इंडिया, पाम, मोरपंखी, सदाबहार, मनी प्लांट, ब्रोकनहार्ट, गुड़हल, एग्जोरा, कमल, लक्ष्मण बूटी, कैक्टस, शमी ,मजेंटा, तिकोनिया, क्रोटन, स्नेक प्लांट, एरीका पाम इनकी बगिया की खूबसूरती बढ़ाते हैं।