बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी में बीएसएल-थ्री (बॉयोसेफ्टी लैब) तैयार हो चुका है। इसका उद्घाटन भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों किया गया। लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से एलएनटी कंपनी ने बायो सेफ्टी लैब लेवल-थ्री का निर्माण किया है।
यह सूबे का पहला मेडिकल कॉलेज है, जहां पर बीएसएल-थ्री लैब बनकर तैयार है। लैब में अक्तूबर में कोबॉस मशीन भी आ जाएगी। इसके बाद 1000 कोरोना सैंपल की जांच चार घंटे में ही होने लगेगी।