फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: साइबर क्राइम पर काम करेगी स्पेशल पुलिस टीम, एडीजी ने दिया ये आदेश

Fri, 21 Jan 2022 11:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एडीजी ने जोन के हर जिले में टॉस्क फोर्स अगेंस्ट साइबर क्राइम गठित करने का दिया आदेश। एमएमएमयूटी के कुलपति को शामिल कर एडीजी ने की वर्चुअल मीटिंग।
विज्ञापन
वर्चुअल मीटिंग करते एडीजी अखिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए एडीजी ने जोन के हर जिले में टॉस्क फोर्स अगेंस्ट साइबर क्राइम नाम से टीम गठित करने का आदेश दिया है। इसके लिए जोन के इच्छुक पुलिसकर्मियों से आवेदन भी मांगे गए हैं, जिसे साइबर सेल को भेजना होगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एडीजी अखिल कुमार ने बृहस्पतिवार दोपहर इसके लिए जोन के साइबर थानों के पुलिसकर्मियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की जिसमें मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति जेपी पांडेय, कर्मचारी और छात्र भी शामिल हुए। इस दौरान साइबर अपराध पर बात की गई।

कुलपति ने पुलिसकर्मियों को तकनीकी में दक्ष करने के लिए मासिक गोष्ठी करने व हर सहयोग की बात कही। साइबर थानों की पुलिस से इस अपराध पर लगाम लगाने में आ रही दिक्कतों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

पुस्तक का किया विमोचन

एडीजी ने इस दौरान ‘थाना प्रबंधन अभिलेखीकरण एवं निरीक्षण’ नामक पुस्तक का भी विमोचन किया। इसके लेखक रिटायर्ड सीओ विनोद कुमार सिंह हैं। पुस्तक का सहायक लेखन व संकलन एएसपी गोरखपुर इंदु प्रभा सिंह ने किया है। एडीजी ने कहा कि इसमें थानेदार, दरोगा, बीट पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली व अभिलेखों के रखरखाव सहित कई महत्वपूर्ण व विस्तृत जानकारी है जो पुलिसकर्मियों के लिए उपयोगी है।

साइबर सेल ने वापस कराएं 45 हजार रुपये

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा में एक युवक के खाते से निकाले गए 45 हजार रुपये बृहस्पतिवार को साइबर सेल ने वापस करा दिए। पीड़ित ने पुलिस की सराहना की। जानकारी के मुताबिक, बंसहिया निवासी देवीनाथ के खाते से 45 हजार रुपये गलत तरीके से निकाले गए थे। शिकायत के बाद साइबर सेल ने काम करते हुए बृहस्पतिवार को रुपये की वापसी करा दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें