फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर रेलवे स्टेशन: बाहर से आने वाले पार्सल पर विशेष नजर, सख्त हुई ट्रेनों की निगरानी

Thu, 12 Aug 2021 03:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पिछले सप्ताह दिल्ली से गोरखपुर के लिए बुक पार्सल में ज्वलनशील पदार्थ मोबिल आयल पकड़े जाने के बाद आरपीएफ ने जीआरपी के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता कर दी है।
विज्ञापन
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पिछले सप्ताह दिल्ली से गोरखपुर के लिए बुक पार्सल में ज्वलनशील पदार्थ मोबिल आयल पकड़े जाने के बाद आरपीएफ ने जीआरपी के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता कर दी है। सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। गोरखपुर से बाहर जाने वाले व आने वाले पार्सलों को डाग स्क्वायड टीम चेक कर रही है।
विज्ञापन


किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए स्टेशन परिसर के सभी गेटों और संवेदनशील प्वाइंटों पर सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई है। इसके अलावा सभी गेटों पर और टिकट काउंटरों पर अतिरिक्त बल की ड्यूटी लगाई गई है।

परिसर और स्टैंडों में रखे गए वाहनों (मोटरसाइकिल, साइकिल और कारों आदि) की भी जांच बढ़ा दी गई है। कई दिनों से रखे संदिग्ध वाहनों की जांच-पड़ताल शुरू हो गई है। रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त के अनुसार स्टेशन ही नहीं ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद कर दी गई है। नेपाल बार्डर नौतनवा और गोरखपुर से बिहार रूट पर वाली ट्रेनों में अतिरिक्त सुरक्षा बल की भी तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें