फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कुल्हाड़ी से युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के मझौना गांव में बृहस्पतिवार शाम एक युवक पर कुल्हाड़ी और बांकी से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के पैर की एड़ी कट गई। घायल युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद धीरज और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मझौना गांव निवासी माधुरी मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र दिव्यांशु मिश्र किसी काम से पीपीगंज गया था। बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे घर लौटते समय गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव निवासी धीरज और उसके एक रिश्तेदार ने उसे रोक लिया। आरोप है कि धीरज ने कुल्हाड़ी से जान से मारने की नीयत से वार किया, जिससे दिव्यांशु ने किसी तरह बचने बचाव किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें