फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: आठ अप्रैल से चलेगा विशेष कोविड टीकाकरण अभियान, इन खास लोगों को दी जाएगी वरीयता

Mon, 05 Apr 2021 12:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
आठ अप्रैल से विशेष कोविड टीकाकरण अभियान चलेगा। इसके तहत शिक्षक, अधिवक्ता, प्राइवेट कर्मचारी, व्यापारी, ड्राइवर, बैंक कर्मी, मीडियाकर्मी समेत अन्य समूहों को वैक्सीन लगाने में वरीयता दी जाएगी। इन व्यवसायों से जुड़े 45 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। इसे लेकर अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के सभी सीएमओ को पत्र भेजा है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के बाद समूह में टीकाकरण की तैयारियां शुरू हो गई है।
विज्ञापन

 
इन तारीखों में चलेगा विशेष अभियान
  • आठ और नौ अप्रैल को मीडियाकर्मी, विभिन्न प्रतिष्ठानों के संचालक, दुकानदार और व्यवसायी।
  • 10 अप्रैल को बैंक और इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी।
  • 12, 13, 14 अप्रैल को स्कूल और कॉलेजों के 45 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षक।
  • 15 और 16 अप्रैल को ऑटो रिक्शा चालक, रिक्शा चालक, रेहड़ी पटरी के दुकानदार।
  • 17 और 19 अप्रैल को ऐसे सरकारी अधिकारी-कर्मचारी, जो अब तक टीकाकरण से वंचित हैं।
  • 20 और 21 अप्रैल को अधिवक्ताओं, न्यायपालिका के अधिकारी-कर्मचारी।
  • 22 और 23 अप्रैल को निजी प्रतिष्ठान, निजी कार्यालयों के लोग। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें