फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की सलामती के लिए 50 हजार फीट की चढ़ाई करेगा गोरखपुर का लाल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

Mon, 05 Apr 2021 12:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • गोरखपुर के युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह ने दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात
  • हिमाचल की तीन ऊंची चोटियों को दस दिनों में नापने की तैयारी, सात अप्रैल को शुरू होगा अभियान
विज्ञापन
पर्वतारोही नीतीश सिंह ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह करीब 50 हजार बेटियों में जागरूकता के लिए दस दिनों में 50 हजार फीट ऊंची चोटियों की चढ़ाई करेंगे। अफ्रीका महाद्वीप के किलिमंजारो पर तिरंगा लहराकर जिले का नाम रोशन करने वाले युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह ने इस अभियान के संबंध में रविवार को दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

विज्ञापन


रक्षामंत्री ने नीतीश सिंह को तिरंगा सौंपकर अपने अनूठे अभियान में सफल होने की शुभकामनाएं दी है। नीतीश का अभियान सात अप्रैल से शुरू होगा। अमर उजाला संवाददाता से फोन पर हुई बातचीत में नीतीश ने बताया कि 50 हजार फीट की चढ़ाई करने पर इंडियन डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिग्निटी प्रोजेक्ट के तहत 50 हजार लड़कियों को वैश्विक महामारी से बचाव संबंधी एक वर्ष के लिए किट प्रदान की जाएगी। नीतीश ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की है। फिलहाल वो गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है।

एक महीने से कर रहे तैयारी
नीतीश ने बताया कि अभियान में उनके साथ गौरव रावत उत्तराखंड से और आयुष बिष्ट शामिल है। इस अभियान की तैयारी पिछले एक महीने से कर रहे हैं। पर्वतारोही नीतीश सिंह शहीद सैनिक के पुत्र है जो कि गोरखपुर के चरगांवा ब्लॉक के ग्रामसभा-रामपुर गोपालपुर के निवासी हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर, उत्तराखंड और महाराष्ट्र की बेटियों की करेंगे मदद
नीतीश ने बताया कि इस अभियान के तहत वो गोरखपुर के साथ साथ देवरिया, महाराजगंज, लखनऊ के साथ उत्तराखंड और महाराष्ट्र के पिछड़े इलाकों में रहने वाली बेटियों तक मदद पहुंचाएंगे।

इन चोटियों की करेंगे चढ़ाई
नीतीश ने बताया कि इस मुहिम के तहत को हिमाचल प्रदेश की तीन ऊंची चोटियों में शामिल माउंट फ्रेंडशिप 17000 फीट, माउंट सिटीधर 17000 हजार फीट और माउंट कनामो 19000 फीट की चढ़ाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें