फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत: दीपावली पर दिल्ली, कानपुर और प्रयागराज का सफर होगा आसान, जानिए कैसे

Thu, 21 Oct 2021 12:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

एसी और सामान्य बसों की मरम्मत का कार्य महीने के अंत तक पूरा कर संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के अवसर पर दिल्ली, प्रयागराज और कानपुर के लिए नियमित के अलावा अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। पर्व को देखते हुए बशारतपुर स्थित नए वर्कशाप में तेजी से बसों की मरम्मत हो रही है। उन्हें गोरखपुर और कचहरी बस स्टेशन से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोरखपुर और राप्तीनगर डिपो के वर्कशाप में जलभराव के चलते पिछले तीन माह से बसों की मरम्मत नहीं हो पा रही थी। समय से धनराशि का भुगतान न होने पर निजी फर्म ने भी बसों की मरम्मत से हाथ खींच लिया था। वर्कशाप में एसी के उपकरण, टायर और बैट्री का भी टोटा था। ऐसे में राप्तीनगर वर्कशाप में कुल 53 में से 24 बसें मरम्मत के लिए खड़ी हो गई थीं। वहीं परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक का कार्यालय भी सीसीटीवी से लैस हो गया है।
 
क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि महीने के अंत तक एसी ही नहीं, साधारण बसें भी दुरुस्त हो जाएंगी। दीपावली और छठ पर्व के लिए नियमित के अलावा अतिरिक्त बसों का भी प्रबंध किया जा रहा है। इसके अलावा परिवहन विभाग में सरेंडर की गईं 15 बसें भी अगले सप्ताह से सड़क पर दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें