फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सपा मुखिया की पुत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से सपाइयों में उबाल

Thu, 11 Jun 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से सपा नेताओं में उबाल है। टिप्पणी से नाराज सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गीतांजली यादव के प्रतिनिधि मनुरोजन यादव ने समर्थकों सहित विरोध प्रदर्शन कर डीएम और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और एसएसपी कार्यालय समर्थकों सहित पहुंचे सपा नेता मनुरोजन यादव ने कहा कि किसी की बेटी पर इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। यदि तत्काल दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे लोग खामोश नहीं बैठेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह निंदनीय कृत्य एक राजनीतिक दल के आईटी सेल के हेड के इशारे पर किया गया है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग दोषियों पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वालों में करुणा निधान प्रजापति, राजेश यादव, नीरज यादव, कपिलमुनी यादव, शशिकांत, दीपक, रविद्र यादव, लक्ष्मण, अभिषेक पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें