फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सोशल मीडिया पर सपा नेता ने किया था आपत्तिजनक पोस्ट, गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2020 10:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में आरोपी सपा नेता शब्बीर कुरैशी को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कोतवाली इंस्पेक्टर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इलाके के नखास निवासी शब्बीर कुरैशी पर आरोप है कि उन्होंने फेसबुक पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली बातें पोस्ट की थीं। पोस्ट में विशेष वर्ग के धर्मगुरुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का भी आरोप है।

इस बारे में कई लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस सक्रिय हुई तो सपा नेता ने पोस्ट को हटा लिया। इसी बीच किसी ने पोस्ट का स्क्रीनशॉट पुलिस को उपलब्ध करा दिया। शनिवार देर रात पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इलाके में बढ़ाई गई गश्त
धार्मिक भावना भड़काने के मामले में सपा नेता शब्बीर कुरैशी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस सतर्क है। विरोध प्रदर्शन की गोपनीय सूचना पर इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस सपा नेताओं की गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें