फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यूपी में नहीं खुल पाएगा सपा-कांग्रेस का खाता, भाजपा लगाएगी हैट्रिक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने सपा-कांग्रेस पर बोला हमला
बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य सपा से अलग हुए, अब टूट रहा विपक्षी गठबंधन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने शनिवार को कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में सपा हाफ और कांग्रेस साफ हो गई। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का खाता भी नहीं खुलेगा।
उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन लगातार टूटता जा रहा है। सपा से स्वामी प्रसाद मौर्या अलग हो गए। एनडीए जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को 400 सीटें मिलेंगी।
विज्ञापन

डॉ. संजय निषाद शनिवार को एनेक्सी भवन में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 2017 में सपा 300 और कांग्रेस 100 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। श्रीराम के नाम पर राजनीति करने के विपक्षी दलों के सवाल उठाने पर डॉ. संजय निषाद ने कहा कि देश में 90 फीसदी लोग चाहते थे कि राम मंदिर बनें तो बन गया।
विज्ञापन

महिलाओं के आरक्षण के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें शिक्षा छीनने का काम करती थीं, लेकिन एनडीए सरकार में शिक्षा पर बजट मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश की संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलता है। हमें जो भी सीट मिलेगी, जहां महिला आरक्षण होगा, वहां से महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें