फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सपा प्रत्याशी कमलेश यादव का नामांकन स्थगित, बदलाव की अटकलें तेज

Sat, 03 Oct 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पार्टी ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देकर अगली तिथि तक टाला नामांकन
विज्ञापन



गोरखपुर। समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी कमलेश यादव का नामांकन स्थगित कर दिया है। कमलेश यादव का नामांकन शनिवार को प्रस्तावित था। शुक्रवार देर शाम सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम की ओर से जारी विज्ञप्ति में नामांकन अपरिहार्य कारणों से अगली तिथि तक स्थगित किए जाने की जानकारी दी गई। इसके बाद प्रत्याशी बदले जाने की चर्चाएं शुरू हो गईं।
सपा प्रत्याशी कमलेश यादव ने बताया कि वह इस समय लखनऊ में हैं। शनिवार सुबह 10:30 बजे उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात निर्धारित है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व जो निर्णय लेगा, वह उसका पालन करेंगे। कमलेश ने कहा कि वह पार्टी के घर के किरायेदार हैं, मालिक जो कहेगा, उन्हें वही करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दल प्रत्याशी को लेकर भी चर्चा
उधर, एक निर्दल प्रत्याशी के सपा नेतृत्व से संपर्क में होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि वह पूर्व विधायक और एक सपा नेता के साथ लखनऊ पहुंचे हैं। शुक्रवार शाम छह बजे उनकी सपा अध्यक्ष से मुलाकात प्रस्तावित थी लेकिन नहीं हो सकी। अब शनिवार को मुलाकात की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, पार्टी की ओर से प्रत्याशी बदलने या किसी नए नाम की घोषणा के संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। शनिवार को स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें