फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur crime: फिरोजाबाद के सोनू ने लेडी डॉन बनकर फैलाई थी सनसनी, पुलिस की जांच में सच आया सामने

Mon, 23 May 2022 03:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पुलिस का कहना है कि सोनू शातिर अपराधी है। कई जिलों की पुलिस तलाश में लगी थीं। संभव है कि किसी मामले में गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया गया हो। अलग-अलग जिलों से जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखनाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी फिरोजाबाद के सोनू ने दी थी। इसकी पुष्टि पुलिस की जांच में हो गई है। पुलिस के मुताबिक, सोनू ने ही लेडी डॉन नाम से ट्विटर अकाउंट बनाया था। इसके जरिए ही धमकी दी गई थी। अब पुलिस गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, फरवरी में लेडी डॉन नामक ट्विटर हैंडल से गोरखपुर पुलिस को धमकी भरा संदेश मिला था। इसमें लिखा गया था कि यूपी विधानसभा लखनऊ, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा पर बम लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी हत्या हो जाएगी। इससे गोरखपुर पुलिस हरकत में आई और छानबीन शुरू कर दी।

इसी बीच एक और ट्वीट आ गया। इसमें लिखा गया कि गोरखनाथ मंदिर में आठ जगह बम लगा दिए गए हैं। मेरठ में 10 जगह बम ब्लॉस्ट की बात भी लिखी गई थी। इस मामले में कैंट पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। साइबर सेल की मदद से छानबीन से अब पता चला है कि लेडी डॉन नाम से सोनू नामक व्यक्ति ने ट्वीट किया था।
विज्ञापन


सोनू की लोकेशन फिरोजाबाद में मिली थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने फिरोजाबाद में डेरा डाला था, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी। अब गोरखपुर पुलिस अलग-अलग जिलों में सूचना भेजकर सोनू नामक  बदमाश जानकारी मांगी है। पुलिस का कहना है कि सोनू शातिर अपराधी है। कई जिलों की पुलिस तलाश में लगी थीं। संभव है कि किसी मामले में गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया गया हो। अलग-अलग जिलों से जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें