फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: स्वच्छता की अलख जगाएंगे सोनू निगम और श्रेया घोषाल, नगर निगम लगाएगा म्यूजिक सिस्टम

Fri, 21 Jan 2022 12:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर निगम ने गीतों के माध्यम से लोगों जागरूक करने की योजना बनाई गई। शहर के चौराहों पर गूंजेंगे इनके गाए गीत, नगर निगम लगाएगा म्यूजिक सिस्टम।
विज्ञापन
पार्श्व गायक सोनू निगम और श्रेया घोषाल। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पार्श्व गायक सोनू निगम और श्रेया घोषाल गोरखपुर शहर के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में बेहतर प्रदर्शन के प्रयासों की कड़ी में नगर निगम इन पार्श्व गायकों के गाए गीत का इस्तेमाल करेगा। इसके लिए शहर के जिन चौराहों पर एलईडी स्क्रीन लगे हैं उन्हें म्यूजिक सिस्टम से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


‘धड़क-धड़क कर हर दिल बोले, मेरे बदले देश के चाहत थी। धड़कन-धड़कन की तार मिले, तो बदले पुराने आदत भी। तेरी धड़कन मेरी धड़कन, हर धड़कन है स्वच्छ भारत की।’ स्वच्छता संबंधी गीत के ये बोल शहर के एलईडी स्क्रील लगे चौक-चौराहे पर सुनाई और दिखाई देंगे।

करीब 2.53 मिनट के वीडियो में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के अलावा महिला मुक्केबाज मैरीकॉम भी लोगों को स्वच्छता संबंधी संदेश देंगे। दिवंगत कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के अलावा फिल्म स्टार आयुष्मान खुराना भी लोगों को जागरूक करेंगे। अभियान के तहत लोगों न सिर्फ स्वच्छता के प्रति, बल्कि गीले और सूखे कूड़े को स्रोत स्थल पर ही अलग-अलग करने और निर्धारित स्थानों पर डाले जाने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणि भूषण तिवारी ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की शुरुआत हो चुकी है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देश पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी करीब तीन मिनट का ऑडियो-वीडियो शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें गोरखपुर के भी कुछ विजुअल्स को शामिल करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें