गगहा थाना क्षेत्र जीवकर निवासी अनिल यादव (36) पुत्र राम गोपाल यादव ने दो फरवरी की रात आपसी रंजिश में छोटे भाई सोनू यादव (27) को सिर पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। सोनू का इलाज लखनऊ केजीएमसी में चल रहा था कि रविवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गोरखपुर जिले में गगहा इलाके के जीवकर गांव के सोनू यादव (27) का शव रविवार रात को पत्नी एवं रिश्तेदारों ने दो घंटे तक उठने नहीं दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगातार नारेबाजी होती रही। उनकी मांग थी कि आरोपी भाई की गिरफ्तारी हो। प्रशासन के आश्वासन पर परिजन मांगे और दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र जीवकर निवासी अनिल यादव (36) पुत्र राम गोपाल यादव ने दो फरवरी की रात आपसी रंजिश में छोटे भाई सोनू यादव (27) को सिर पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। सोनू का इलाज लखनऊ केजीएमसी में चल रहा था कि रविवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और लोग बड़े भाई के इस कृत्य के लिए कोसने लगे।
घटना के बाद पिता राम गोपाल यादव की तहरीर पर अनिल यादव एवं उसकी पत्नी संध्या के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, अपराधिक शरारत कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। रविवार रात को लखनऊ से सोनू का शव भलुवान पहुंचते ही एंबुलेंस को रिश्तेदारों ने रोक लिया और प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गगहा संदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रिश्तेदारों ने पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने,धारा 302 बढ़ाने और 24 घंटे के अंदर आरोपी भाई को गिरफ्तार करने की मांग की जिस पर थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जो भी नियमसंगत होगा उसे जरूर किया जाएगा। सोनू को पिता राम गोपाल यादव ने मुखाग्नि दी।