फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हम यूपी वाले हैं’ गीत ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, जानिए किस दंपती ने दी है आवाज

Tue, 02 Feb 2021 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
अनुराग सुमन और दीप्ति। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

‘हम यूपी वाले हैं, हमको नाज है’ गीत ने इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। इस गीत को शहर के दंपती अनुराग सुमन और दीप्ति ने आवाज दी है। गीत यूपी दिवस पर बनाया गया था।

विज्ञापन


सोशल मीडिया के अलग-अलग मंचों पर दो लाख से ज्यादा लोग इस गीत को सुन चुके हैं। दो कलाकारों आभास और आर्नव ने यूपी की सभ्यता, संस्कृति को दर्शाने वाला गीत बनाया है। इसे अनुराग व दीप्ति ने स्वर दिया। भजन गायक नंदू मिश्रा का सहयोग रहा।

अनुराग के मुताबिक गीत की शूटिंग यूपी के अलग-अलग स्थानों पर हुई है। इसके जरिए पर्यटन स्थलों को दिखाया गया है। आभास और आर्नव की जोड़ी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर गीत गाया था।
विज्ञापन


मतदान पर जागरूकता गीत और कोरोना वॉरियर के सम्मान में भी गीत गाया था। हाईस्कूल के छात्र आभास का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और यूनिक वर्ड ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें