फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति को लेकर पिता पुत्र में हुआ विवाद, गुस्से में आए बेटे ने पिता की गला काटकर की हत्या

Mon, 25 May 2020 01:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

  • शराब के नशे में पिता से कहासुनी होने के बाद ईंट पत्थर से मारा फिर काटा गला
  • सदर कोतवाली के फुलवरिया लच्छी गांव का मामला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सदर कोतवाली के फुलवरिया लच्छी गांव में रिटायर्ड सैनिक के बेटे ने धारदार हथियार से गला काट कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक फुलवरिया लच्छी गांव निवासी राम तपस्या यादव (52) सेना से रिटायर थे। बैतालपुर ऑयल डिपो में गार्ड की नौकरी करते थे। रविवार की रात वह घर पर थे। आरोप है उसी दौरान बड़ा बेटा प्रदीप यादव पहुंचा। वह शराब के नशे में था। पिता से कहासुनी होने के बाद उसने ईंट पत्थर से मारा।

इसके बाद धारदार हथियार से गले पर प्रहार कर दिया। इससे राम तपस्या यादव बेसुध होकर गिर पड़े। परिवार और गांव वालों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख कर चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया और परिवार वाले घर लौट आए। उधर घटना के बाद प्रदीप कहीं जाकर छिप गया। सोमवार की सुबह सदर कोतवाल टीजे सिंह मय फोर्स पहुंचे। कुछ ही देर बाद प्रदीप कहीं से आ गया।

पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि राम तपस्या की दो शादी हुई है। आरोपी प्रदीप पहली पत्नी का बेटा है। संपत्ति को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। इस बाबत सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें