फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: पिता का दाह संस्कार करने आए बेटे की गंडक नदी में डूबने से हुई मौत, गांव में मचा कोहराम

Thu, 15 Apr 2021 05:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिता के शव का दाह संस्कार करने गए पुत्र की छोटी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद नदी से परिजनों ने उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पिता-पुत्र की मौत से गांव में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


महुआडीह थाना क्षेत्र के सवरेजी मनी गांव निवासी अमेरिका कन्नौजिया 65 वर्ष की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल आ रही थी। गुरुवार की सुबह उनकी घर पर ही मौत हो गई। परिजन देवरिया- कसया मार्ग स्थित पटनवा पुल छोटी गंडक नदी किनारे दाह संस्कार के लिए पहुंचे थे।
 
चिता को अमेरिका के बड़े बेटे दिनेश ने मुखाग्नि दे दी। इसी दौरान दूसरे नंबर का बेटा रामसूरत 35 वर्ष स्नान करने के लिए गंडक नदी में उतरा। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिरकर डूब गया। किनारे जाकर स्नान करने के चलते किसी ने उसे डूबते हुए नहीं देखा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

एक परिवार के दो की मौत के बाद मचा कोहराम

थोड़ी देर बाद घाट पर उसे न पाकर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। एक घंटे बाद उसका शव नदी में उतराता दिखा। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे नदी से बाहर निकाला और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे लेकर वापस घर चले आए। बिना पोस्टमार्टम कराए दोपहर में बेटे का भी पटनवापुल स्थित छोटी गंडक नदी के किनारे दाह संस्कार कर दिया।

मृतक के बड़े भाई दिनेश, छोटे पिंटू, माता फुलछड़ी देवी, लड़का शिवम कुमार 15, लड़की अंजली कन्नौजिया, पत्नी विमला देवी का रोना देखकर सांत्वना दे रहे रिश्तेदारों और ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। थानाध्यक्ष महुआडीह राम मोहन सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति सदर अस्पताल में मौत की सूचना मिली है। लेकिन परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही दाह संस्कार कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें