पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के निधन की सूचना रात आठ बजे से सोशल मीडिया पर आने लगी थी। उनके निधन पर पहले तो किसी को यकीन नहीं हुआ। लोगों को लग रहा था कि कहीं किसी ने अफवाह तो नहीं फैला दी है। कुछ ही देर में लोगों ने इसकी पुष्टि कर दी। इसके बाद सभी उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे।
इसे भी पढ़ें: डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला के निशाने पर थे हरिशंकर तिवारी, राजनीति में पाना चाहता था एंट्री
आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने हरिशंकर तिवारी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि नहीं रहे ब्राह्मण शिरोमणि पंडित हरिशंकर तिवारी, विनम्र श्रद्धांजलि। राजीव शुक्ला ने हरिशंकर तिवारी का फोटो साझा करके लिखा कि समाज के संरक्षक रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री उप्र के शेर हरिशंकर तिवारी अब हमारे बीच नहीं रहे। कृष्णा प्रताप मिश्रा ने लिखा कि ब्राह्मण शिरोमणि, पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी अब हमारे बीच नहीं रहे। राजनीति के एक युग का अंत।
इसी तरह पंकज तिवारी ने लिखा कि हरिशंकर तिवारी अब हमारे बीच नहीं रहे। पंडित लकी तिवारी ने दिवंगत मंत्री की तीन फोटो साझा की। लिखा कि शेरे पूर्वांचल की कमी हमेशा महसूस होगी। बाबा को शत शत नमन। ईश्वर सिंह ने तिवारी का फोटो साझा करते हुए श्रद्धांजलि दी। देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा।