फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी संतान: शराब के लिए रुपये न देने पर बुजुर्ग मां को बेटे ने पीटा, ICU में भर्ती- घर पर थी अकेली

Tue, 28 Oct 2025 12:06 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

आरोप है कि रविवार देर रात करीब 1:30 बजे अपनी मां मझिंद्रा देवी (70) को लात-घूंसों और मुक्कों से पीटा। इससे उनके मुंह और नाक से खून बहने लगा और शरीर के कई अन्य हिस्सों में चोटें आईं। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल मझिंद्रा देवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोराबार इलाके में पत्नी से विवाद के बाद छोटे बेटे झीनक ने 70 वर्षीय मां मझिंद्रा देवी को बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। शराब के लिए रुपये मांगने पर जब मां ने इन्कार किया तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में बुजुर्ग की बड़ी बहू की तहरीर पर बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।खोराबार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सीता देवी ने बताया कि उनका देवर झीनक गौड़ एक निजी स्कूल में बस चालक है। आरोप है कि झीनक की पत्नी अक्सर सास से झगड़ा करती है।

छठ पूजा के लिए वह मायके चली गई थी। उसने जाने से पहले कहा था कि जब यह बुढ़िया मर जाएगी, तभी घर लौटूंगी। इसी बात से झीनक नाराज था। आरोप है कि रविवार देर रात करीब 1:30 बजे अपनी मां मझिंद्रा देवी (70) को लात-घूंसों और मुक्कों से पीटा।

इससे उनके मुंह और नाक से खून बहने लगा और शरीर के कई अन्य हिस्सों में चोटें आईं। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाप्रभारी ने घायल महिला को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन

वारदात के वक्त घर में अकेली थीं मझिंद्रा
सिक्टौर स्थित रामपुर गांव में नशेबाज बेटा जब बुजुर्ग मां मझिंद्रा देवी (70) पर हमला किया तो वह घर पर अकेली थीं। बाकी परिवार के लोग काम पर व छठ पूजा में गए थे। सीता देवी ने बताया कि देवर झीनक गौड़ की पत्नी संजू कुशीनगर के अहिरौली गांव अपने मायके गई हुई थीं।

उनके पति शैलेंद्र सहजनवां की एक फैक्टरी में काम करते हैं, वे वहीं पर थे। सीता ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ छठ मनाने सिविल लाइंस स्थित मायके गई थीं। घर में केवल मझिंद्रा देवी अकेली थीं। झीनक ने घर पहुंचते ही अपनी मां से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। जब मां ने मना किया तो वह भड़क उठा।

आरोप है कि उसने पहले गाली-गलौज की और फिर आवेश में पिटाई की। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो मझिंद्रा बेहोश पड़ी थीं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। खोराबार थाना पुलिस पहुंची और महिला को एम्स ले गई। वहीं झीनक के पिता विंध्याचल की पहले ही मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें