फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath festival: बारिश की फुहार के बीच दिया उगते हुए सूर्य को अर्घ्य, छठ महापर्व का हुआ समापन- देखें Video

Tue, 28 Oct 2025 11:02 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

 घाट पर बज रहे भक्ति गाने छठ माता के गुणगान से लोग आस्था में लीन रहे। इसी बीच सूर्योदय से पहले हल्की बारिश शुरू हुई, लेकिन इसमें भी लोगों की आस्था काम नहीं हुई। बारिश की बौछारों के बीच व्रती महिलाएं अर्घ्य देने का इंतजार करते हुए खड़ी रहीं।
विज्ञापन
घाट पर अर्घ्य देने का इंतजार करती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ महापर्व के अंतिम दिन मंगलवार को छठ व्रती महिलाओं ने बड़े ही आस्था भाव के साथ छठ माता की पूजा अर्चना की। भोर से ही छठ घाट पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। मंगल गीतों के साथ पूरा परिसर भक्ति से सराबोर रहा।

विज्ञापन


आधी रात में से ही श्रद्धालुओं ने उठकर स्नान आदि किया। उसके बाद सिर पर डाला रखकर हाथ में कलश लिए माताएं- बहने मंगल गीत गाते हुए छठ घाट पहुंची। घाट पर छठ माता की विधिपूर्वक पूजा अर्चना करने के बाद सूर्य के उदय होने का इंतजार किया। 

विज्ञापन

घाट पर बज रहे भक्ति गाने छठ माता के गुणगान से लोग आस्था में लीन रहे। इसी बीच सूर्योदय से पहले हल्की बारिश शुरू हुई, लेकिन इसमें भी लोगों की आस्था काम नहीं हुई। बारिश की बौछारों के बीच व्रती महिलाएं अर्घ्य देने का इंतजार करते हुए खड़ी रहीं।

लगभग छह बजे के बाद अलग-अलग जगहों पर व्रती महिलाओं ने छठ माता को अर्घ्य देकर अपने घर के लिए रवाना हो गए। शहर के सूर्यकुंड धाम, गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर,राप्ती तट के गुरु गोरखनाथ घाट और रामघाट, मानसरोवर, रामगढ़ ताल सहित शहर के लगभग 400 स्थान पर छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें