शाहपुर इलाके के मोहनापुर में सोमवार शाम रास्ते के विवाद को लेकर एक बेटे ने अपने पिता पर कुदाल से हमला कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर क्षेत्र के जंगल हकीम नंबर-2 स्थित मोहनापुर चौहान टोला निवासी राजकुमार चौहान मजदूरी करते हैं।
उनके पांच बेटे हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है। राजकुमार ने बताया कि तीनों बेटे चार फीट चौड़ी गैलरी छोड़कर अपने-अपने कमरे बनाकर रहते हैं, जबकि दो बेटों के हिस्से में लगभग 300 वर्ग फीट जमीन आगे की ओर है। इसी जमीन से तीनों भाइयों का परिवार आवागमन करता है।