फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल खुलने के डर से मानव संपदा पोर्टल से बनाई दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों और दफ्तरों में कार्यरत शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी पोल खुलने के डर से मानव संपदा पोर्टल पर अपना ब्योरा सत्यापित ही नहीं करा रहे हैं। बेसिक शिक्षा निदेशालय और शासन के लगातार दबाव के बाद भी 50 फीसदी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभी तक दी गई जानकारियों को सत्यापित नहीं कराया है। अब निदेशालय ने चेतावनी दी है कि यदि 15 जुलाई तक डाटा सत्यापन का कार्य शत प्रतिशत नहीं किया गया तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 8000 शिक्षक, 3300 शिक्षामित्र, 565 अनुदेशक समेत सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी और अधिकारी तैनात हैं। इनमें से महज आधे लोगों का ही ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जा सका है। बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने समीक्षा के दौरान पाया कि खंड शिक्षा अधिकारी सत्यापन कार्य में रुचि नहीं ले हैं। इस पर उन्होंने 15 जुलाई को मानव संपदा पोर्टल लॉक करने और इस दिन तक डाटा सत्यापित नहीं करने वालों का वेतन रोकने, खंड शिक्षा अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों का ब्योरा अपलोड होने से प्रदेश भर में अनामिका शुक्ला जैसे फर्जी शिक्षकों के नाम उजागर हुए हैं। विभाग का मानना है कि जब जानकारियां ऑनलाइन होंगी तो फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी।
क्या है मानव संपदा पोर्टल
बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपना सेवा विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना है। डाटा अपलोड करने के साथ सत्यापित करने के लिए बीएसए ने सभी बीइओ को निर्देश दिया है। तय समय से पहले पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं करने अथवा सत्यापित नहीं होने पर वेतन रोक दिया जाएगा। बीएसए बीएन सिंह ने कहा कि मानव संपदा पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की गति को बढ़ाने का निर्देेश दिया गया है। इसे शत-प्रतिशत लागू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें