सर्पदंश से बालिका की मौत
समउर बाजार। तमकुही क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग गांव के दीप राय टोला निवासी अमरजीत प्रजापति की सात वर्षीय पुत्री प्रतिमा गांव के बगल में स्थित बगीचे में सोमवार दोपहर में आम लेने गई थी। तभी उसे सर्प ने डस लिया। बालिका घर पहुंचकर परिजनों से बताई और गिर गई। घर वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।