फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: करंट की चपेट में आने से समाजसेवी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुईं बाजार। उरुवा थाना क्षेत्र के पिपरा पांडेय गांव में मंगलवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक समाजसेवी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह स्नान के बाद आंगन में लगे लोहे के तार पर तौलिया फैलाने गए थे। करंट से झुलसे समाजसेवी को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनकी पत्नी भी घायल हो गईं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पिपरा पांडेय गांव निवासी संजय पांडेय (55) मंगलवार सुबह करीब छह बजे स्नान करने के बाद घर के आंगन में लगे लोहे के अरगन (तार) पर भींगा तौलिया फैलाने गए थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। पति को करंट से चिपका देख उनकी पत्नी निर्मला देवी बचाने के लिए दौड़ीं, लेकिन उन्हें भी बिजली का तेज झटका लगा। झटके से वह दूर जा गिरीं, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आंगन में बने टिनशेड के पाइप पर बिजली का तार लपेटा गया था। तार के कटे होने के कारण लोहे के अरगन में करंट प्रवाहित हो गया था, जिससे यह हादसा हुआ। परिजन और ग्रामीण संजय पांडेय को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
संजय पांडेय क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों के लिए जाने जाते थे। उनके परिवार में पत्नी, पांच बेटियां और एक बेटा है। इनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि उरुवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें