फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडिशनल कमिश्नर (जीएसटी) के विदाई समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का उड़ा मखौल

विज्ञापन
जीएसटी अधिकारी की विदाई
विज्ञापन
एडिशनल कमिश्नर (जीएसटी) के विदाई समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का उड़ा मखौल
विज्ञापन

गोरखपुर। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 शेषमणि शर्मा के विदाई समारोह में कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के लिए सरकार की गाइडलाइन का खूब मखौल उड़ा। न तो मास्क लगाने का ध्यान रखा गया और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। फोटो खिंचवाने के चक्कर में तो कई अधिकारी एक दूसरे के इतने करीब थे कि उनके बीच इंच भर की भी दूरी नहीं थी।
एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1, 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए। एक जुलाई को उनका विदाई समारोह रखा गया। इसमें मंडल के छह जनपदों के 50 से ज्यादा अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान तकरीबन सभी अधिकारियों ने बिलकुल पास आकर उन्हें विदाई शुभकामना दी। इस दौरान अधिकांश अधिकारियों ने न तो मास्क पहना हुआ था और न ही कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्धारित दूरी का पालन किया, अगर किसी ने मास्क भी पहना था उसे खिसका कर गले में लटका लिया था तो किसी ने सिर्फ मुंह ढंका हुआ था।
विज्ञापन

खुद शेषमणि शर्मा ने मास्क नहीं पहन रखा था। ऐसे में जहां सरकार विभिन्न माध्यमों से बड़े से लेकर बच्चों तक को मास्क पहनने और एक-दूसरे के बीच दो गज की दूरी रखने का संदेश दे रही है, अधिकारी स्तर के लोगों का मानकों का उल्लंघन करना इन अधिकारियों की सोच पर सवाल खड़ा करता है। सारा कार्यक्रम एडमिशन कमिश्नर सत्यपाल सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी कमिश्नर अमित सिंह और आयोजन असिस्टेंट कमिश्नर विनय गौतम ने किया।
विज्ञापन

- कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। हो सकता है कि फोटो खिंचवाने के दौरान मानक का उल्लंघन हुआ हो, लेकिन सैनिटाइजेशन आदि विधिवत ढंग से किया गया।
विनय गौतम, डिप्टी कमिश्नर, जीएसटी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें