फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: चिल्लूपार से प्रत्याशी पूनम गुप्ता के घर से साबुन के गत्ते जब्त, आजाद समाज पार्टी की हैं प्रत्याशी

Wed, 02 Mar 2022 12:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी की प्रत्याशी पूनम गुप्ता का फोटो लगा साबुन बंटने की शिकायत किसी ने प्रेक्षक से की थी। सोमवार देर रात प्रेक्षक की सूचना पर फ्लाइंग स्क्वॉड प्रथम के सेक्टर मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र शुक्ला की अगुवाई में टीम पहुंची। वहां एक कमरे में रखे साबुन सहित अन्य प्रचार सामग्री को जब्त किया गया।
विज्ञापन
चिल्लूपार से आसपा प्रत्याशी पूनम गुप्ता के घर पहुंची फ्लाइंग स्क्वॉड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी की प्रत्याशी पूनम गुप्ता के घर सोमवार की रात में फ्लाइंग स्क्वॉड ने छापा मारकर करीब 17.5 लाख रुपये का साबुन जब्त किया। साबुन गत्तों में रखे गए थे। इस मामले में पार्टी प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस भी दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


हालांकि बड़हलगंज थाना क्षेत्र के खड़ेसरी गांव निवासी पूनम के पति और जिला पंचायत सदस्य आलोक कुमार गुप्ता का कहना है कि यह साबुन उनकी फर्म का है, जिसके लिए उन्होंने बाकायदा टैक्स भी जमा किया है।

चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी की प्रत्याशी पूनम गुप्ता का फोटो लगा साबुन बंटने की शिकायत किसी ने प्रेक्षक से की थी। सोमवार देर रात प्रेक्षक की सूचना पर फ्लाइंग स्क्वॉड प्रथम के सेक्टर मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र शुक्ला की अगुवाई में टीम पहुंची। वहां एक कमरे में रखे साबुन सहित अन्य प्रचार सामग्री को जब्त किया गया।
विज्ञापन


सेक्टर मजिस्ट्रेट, फ्लाइंग स्क्वॉड प्रथम ज्ञानेंद्र शुक्ला ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि वे रात में मिली सूचना के आधार पर मौके पर गए थे। वहां मिले सामान को जब्त किया गया। प्रत्याशी के पति ने जो बिल प्रस्तुत किया, उसके अनुसार जब्त माल साढ़े सत्रह लाख रुपये का है। इस मामले में आचार संहिता उल्लंघन का केस भी दर्ज करा दिया गया है।

जिला पंचायत सदस्य व प्रत्याशी के पति आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि खड़ेसरी गांव में संचालित ओम साईं ट्रेडर्स से सामान की बिक्री होती है। 30 नवंबर को 17.50 लाख रुपये का साबुन खरीदा गया था। सीजीएसटी व एसजीएसटी जमा कराया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें