चौकी खोली, मुखबिर लगाया, तब सामने आया धंधेबाजाें का सच
नशे के इस काले धंधे की ओर पुलिस ने जब भी ध्यान दिया तो जेहन में उगाही ही रही, लेकिन पहली बार एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने आने के साथ ही पहली बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने ऑपरेशन अमरूतानी चलाया तो धंधेबाजाें में खलबली मच गई। फिर पंडिताइन की 13.5 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कराने के अलावा पुलिस ने दूसरे धंधेबाजाें की कुंडली तैयार कर ली। धंधे को जड़ से खत्म करने के लिए अमरूद मंडी नाम से एक नई पुलिस चौकी खोली गई। फिर पुलिस वालों पर भी नजर रखने के लिए एसपी सिटी ने अपने मुखबिरों को सक्रिय किया। इतनी मशक्कत के बाद पूरा धंधा सामने आया और आरोपी जेल गए। अब गैंगस्टर के तहत उनकी संपत्तियों को जब्त किया गया।
इसे भी पढ़ें: प्रयागराज-वाराणसी की बसें अब नौसड़ से चलेंगी, हटेंगे कई ऑटो स्टैंड
स्मैक और कच्ची शराब की वजह से नहीं हो सका विकास
अमरूतानी के दो किलोमीटर दूर की जमीन की कीमत करोड़ों रुपये की हो चुकी है, लेकिन यहां पर विकास आज भी बौना है। स्मैक और कच्ची शराब के लिए बदनाम इस जगह पर कोई जमीन लेकर बसना नहीं चाहता है। वहां पर वहीं लोग हैं, जिनकी या तो मजबूरी है या फिर वह इस धंधे से कहीं न कहीं जुड़े हुए हैं।
इसे भी पढ़ें:
ये संपत्तियां की गईं कुर्क
- मोहल्ला चकरा अव्वल भवन संख्या 219 यू वार्षिक मूल्यांकन 720 (मंजू देवी)
- मौजा चकरा अव्वल आराजी नं. 179, 1308 वर्ग फीट (माला देवी)
- मौजा चकरा अव्वल 190-06 डिस्मिल (माला देवी)
- मौजा चकरा अव्वल भवन संख्या 219 जी (माला देवी)
- मौजा चकरा अव्वल आराजी नं. 84 क-1085 वर्ग फीट (सुनील)
- मौजा चकरा अव्वल आराजी नं. 190, 1744 वर्ग फीट (सुनील)
- मौजा चकरा अव्वल 2180 वर्ग फीट (सुनील)
- मौजा चकरा अव्वल 1744 वर्ग फीट (सुनील)
- मौजा चकरा अव्वल 744 वर्ग फीट पड़ोसी (सोनी)
- मौजा चकरा अव्वल 3924 वर्ग फीट पड़ोसी (सोनी)
इसे भी पढ़ें: प्रेमिका पर फेंका तेजाब: युवती की शादी तय होने से था नाराज प्रेमी, पुलिस ने मुठभेड़ में दो को किया गिरफ्तार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि माफिया पर कार्रवाई के क्रम में मंजू निषाद, उसकी बेटी माला, बेटे सुनील और धंधे में सहयोगी की संपत्तियों को डीएम के आदेश पर कुर्क कर दिया गया है। सभी ने स्मैक के धंधे से संपत्तियों को बनाया है। इनके और संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, जिस पर भविष्य में कार्रवाई की जाएगी।