फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: थाई महिला की हत्या करने का छठवां आरोपी गिरफ्तार, नवंबर में मारी गई थी गोली

Tue, 22 Mar 2022 05:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी ने बताया कि कोरिया में रहने वाले गोपाल यादव को अपनी चाची मृतका पुष्पा के चरित्र पर शक था। समाज में लोक-लाज से उसके परिवार की छवि धुमिल हो रही थी। इससे आहत आकर उसने अपने दोस्तों से मिलकर हत्या कराई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज के सिधुआपार में महिला पुष्पा यादव की हत्या करने के छठवें आरोपी तेज नारायण यादव उर्फ तेजु को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में शामिल पांच आरोपियों को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है। पकड़े गए आरोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम था। पुष्पा यादव बड़हलगंज की रहने वाली थी, लेकिन थाईलैंड की नागरिकता ली थी।

विज्ञापन


एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि  22 नवंबर 2021 को घर में घुसकर बदमाशों ने पुष्पा की गोली मारकर हत्या की थी। हत्या के अन्य 5 आरोपियों को 15 दिसंबर 2021 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। छठां आरोपी मंगलवार को पकड़ा गया है। जबकि, मामले का सातवां आरोपी मृतका का भतीजा गोपाल यादव अभी भी गिरफ्त से बाहर है। वह कोरिया में रह कर अपना कारोबार कर रहा है।

एसपी ने बताया कि कोरिया में रहने वाले गोपाल यादव को अपनी चाची मृतका पुष्पा के चरित्र पर शक था। समाज में लोक-लाज से उसके परिवार की छवि धुमिल हो रही थी। इससे आहत आकर उसने अपने दोस्तों से मिलकर हत्या कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें