संतकबीरनगर जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमे एक भाजपा नेत्री भी शामिल हैं। इसके अलावा 1325 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 1920 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 20 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि रविवार को 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में एक भाजपा नेत्री समेत 10 लोग शामिल है। इसी तरह से बेलहर कलां ब्लॉक में एक, नाथनगर ब्लॉक में एक, सांथा ब्लॉक में एक, बघौली ब्लॉक में दो और मेंहदावल ब्लॉक में एक लोग पॉजिटिव मिले हैं।
पूर्व में पॉजिटिव मिले 26 लोग स्वस्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1920 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 20 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 215 लोग एक्टिव है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जनपद में जहां भी लोग कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए है वे लोग खुद अपनी जांच करवा ले। जिससे कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके।