फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिक्सलेन- जल्द ही भरेंगे फर्राटा, मगर अभी नाक-मुंह ढककर चलें, गर्मी से हो रही ये परेशानी

Mon, 15 Apr 2024 04:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
देवरिया बाईपास के पास सिक्स लेन निर्माण की वजह से उड़ रही धूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरक्षनगरी वासी जल्द ही निर्माणाधीन सिक्सलेन पर फर्राटा भरेंगे। फिलहाल थोड़ा परेशानी झेलने के साथ सावधानी बरतने की भी जरूरत है। दरअसल देवरिया बाईपास से टीपीनगर के बीच फ्लाईओवर का निर्माण काफी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


इस वजह से उधर से गुजरने वालों को धूल के गुबार के बीच से गुजरना पड़ रहा है। नए कपड़े भी बदरंग दिखने लग जा रहे हैं। सेहत खराब होने का भी डर है। निर्माण की वजह से आसपास के लोगों का जीना भी मुहाल है। उनके घरों की छतों पर धूल की परतें जम जा रही हैं।

यही नहीं, सड़क के किनारे हो रहे नाला निर्माण की वजह से कई कट भी बंद कर दिए गए हैं। इसकी वजह से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। धूल और धूप में अपने घर तक पहुंचने के लिए लोगों को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गोरखपुर बदल रहा है। विकास की ओर तेजी से बढ़ रही गोरक्षनगरी में इन दिनों कुछ दुश्वारियां भी हैं। रविवार को दोपहर एक बजे असुरन इलाके के रहने वाले आकाश बाइक से रुस्तमपुर की तरफ जा रहे थे। फिराक चौराहे से वह दाउदपुर होते हुए रुस्तमपुर ढाला पर पहुंचे तो पता चला कि यह रास्ता बंद है।

उनको पीछे से घूम कर जाना पड़ेगा। इसके बाद वह दूसरे रास्ते से होकर रुस्तमपुर गए। 1:10 बजे नौसड़ के रहने वाले जितेंद्र बाइक से देवरिया बाईपास होते हुए मोहद्दीपुर की तरफ जा रहे थे। देवरिया बाईपास पर रुककर वह अपनी शर्ट को साफ कर रहे थे। पूछने पर बताया कि इस रास्ते में धूल बहुत उड़ रही है। किसी खास व्यक्ति से मिलने मोहद्दीपुर जा रहे थे। पूरी शर्ट धूल से भर गई थी।
विज्ञापन

रोड मिर्माण के कारण रूस्तमपुर चौक के पास लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
छिड़काव कर रहे पर गर्मी सोख ले रही पानी
फ्लाईओवर निर्माण के रास्ते पर धूल को नियंत्रित करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है, लेकिन तेज धूप की वजह से यह बेअसर साबित हो रहा है। रविवार को दोपहर में 12:30 बजे एक टैंकर से पहले देवरिया बाईपास से टीपीनगर और फिर टीपीनगर से देवरिया बाईपास तक पानी का छिड़काव किया गया।

एक तरफ छिड़काव करने के बाद जैसे ही टैंकर दूसरी तरफ आया तो पानी सूख चुका था। 10 मिनट बाद ही स्थिति पहले जैसी हो गई।

सड़क पर रखी निर्माण सामग्री, दुर्घटना की आशंका
निर्माण की वजह से रास्ते में कई जगह सड़क पार करने के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। किनारे नाले का भी निर्माण हो रहा है। इसकी वजह से किनारे की तरफ के कई रास्ते बंद कर दिए हैं जिससे लोगों को काफी घूमकर जाना पड़ रहा है।

सड़क के बीच में निर्माण से जुड़ी सामग्री रखी हुई है। कई जगह इसे बेतरतीब तरीके से रखा हुआ है। टीपीनगर के पास एक मिट्टी का ढेर सड़क पर रखा हुआ है जो काफी घातक साबित हो सकता है। रविवार दोपहर 1:15 बजे रुस्तमपुर के पास मजदूर सरिया काट रहे थे। उसके बगल से ही गाड़ियां गुजर रही थीं। थोड़ी सी लापरवाही से कोई भी घायल हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें