फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छह साल के बच्चे ने पिता को दी मुखाग्नि, मंजर देख रो पड़े लोग

Sat, 28 Nov 2020 06:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
पिता को मुखाग्नि देता बेटा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

संतकबीरनगर के जिले के धनघटा क्षेत्र के चकिया गांव निवासी पवन के पार्थिव शरीर को जब शनिवार को उसके छह वर्षीय पुत्र ने मुखाग्नि दी तो सरयू नदी के किनारे मौजूद लोगों की आंखें छलक उठी।

विज्ञापन


मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करने वाले चकिया निवासी पवन 50 वर्ष विगत 28 अक्तूबर को धनघटा- सिकरीगंज मार्ग पर बसवारी गांव के पास हादसे में घायल हो गए थे। उनका इलाज गोरखपुर में एक निजी अस्पताल में परिजन करवा रहे थे।

शुक्रवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका शव जब घर पहुंचा तो पत्नी शकुंतला, बेटी नंदनी 17 वर्ष, रिंकी 14 वर्ष और बेटा प्रवीण छह वर्ष रो- रोकर अचेत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को उनका शव सरयू नदी के बिड़हर घाट पर पहुंचा और वहां उनका छह वर्षीय बेटा प्रवीण पिता की चिता को मुखाग्नि दी तो लोगों की आंखें नम हो गई।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें