फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी सील, सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
20 स्वास्थ्य कर्मी होम क्वारंटीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। सीएचसी के लैब टेक्नीशियन और एक प्राइवेट दाई के संक्रमित होने के बाद बुधवार को सीएचसी की इमरजेंसी सहित सभी सेवाओं को बंद कर दिया गया। इससे नगर में चल रही स्क्रीनिंग की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। एलटी के संपर्क में आने वाले 20 स्वास्थ्य कर्मचारी होम क्वारंटीन किए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम ओमप्रकाश और सीओ अंबिका प्रसाद ने जमुनी चौराहा और इमामबाड़ा चौराहे को बैरिकेडिंग लगवाकर बंद करा दिया। अफसरों ने बताया कि इलाके को रेड जोन घोषित किया गया है। पूरी स्क्रीनिंग के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सील इलाके में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने दवा का छिड़काव कराया। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल परिसर और आवासों को सैनिटाइज कराया गया। एसडीएम ने कहा कि नगर में संक्रमण फैलने से रोकने का प्रशासन पूरा प्रयास कर रहा है। सील एरिया में दुकानें भी बंद रहेंगी। बाकी जगहों पर दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के निर्देश दिए गए है। दो पहिया वाहनों पर एक सवारी से अधिक पाए जाने पर कठोर अर्थदंड व गाड़ी सीज करने का निर्देश दिया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। थाना और अस्पताल में संक्रमण होने से सर्वे का काम तेजी से नहीं हो पा रहा है। नगर के तीन वार्डों का सर्वे कराने के लिए टीम गठित कर दी गई है। स्वास्थ्य कर्मचारियों के रहने के लिए नगर के हरी लॉन को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। एसीएमओ डॉ. डीवी शाही ने बताया कि रुद्रपुर सीएचसी को सील करते हुए सभी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। जल्द ही लोगों के उपचार के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें